Gridih News: पंस सदस्य मद से योजना चयन करने की दी जानकारी
Gridih News: देवरी में बीडीओ कुमार बंधु कच्छप की अगुवाई में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजनाओं के चयन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। पंचायत समिति क्षेत्र के विकास के लिए 1.80 करोड़ रुपये का आवंटन मिलने की उम्मीद है। योजनाओं की सूची 15 सितंबर तक जमा करनी होगी।

Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ कुमार बंधु कच्छप की अगुवाई में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विकास योजनाओं के चयन करने संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि पंचायत समिति क्षेत्र के विकास से संबंधित योजनाओं की क्रियान्वन के लिए प्रखंड को करीब 1.80 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त होने का अनुमान है।जिसे लेकर प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र के लिए 4.50 लाख रुपये की लागत तक की योजनाओं को चयन करने का निर्णय लिया गया है। चयनित योजनाओं की सूची पंद्रह सितंबर तक प्रखंड कार्यालय में जमा करने की बात कही गई।
मौके पर प्रमुख अनुपम देवी, बीपीआरओ राधेश्याम राणा, पंचायत समिति सदस्य रामजी यादव, अख्तर अंसारी, छोटेलाल बासके, सरिता हेंब्रम, यशोदा देवी, उषा देवी, रामदेव चौधरी, लाक्षो हाजरा, अविनाश सिंह, कृष्णा दास, रामचंद्र साव, बालेश्वर यादव आदि लोग मौजूद थे।


