आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार की राशि का भुगतान नहीं
देवरी अंचल के आंगनवाड़ी केन्द्रों में पिछले छः महीने से पोषाहार का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे कर्मियों को नौनिहालों के लिए पोषाहार की व्यवस्था में कठिनाई हो रही है। 182 केन्द्रों में पोषाहार के लिए सामग्री नहीं मिल रही है, जबकि कर्मियों का मानदेय भी चार महीने से बंद है।

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के विभिन्न गावों में बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र में पिछले छः महीने से पोषाहार की राशि का भुगतान नहीं होने से कर्मियों को नौनिहालो के लिए पोषाहार की वयवस्था करने मे कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सेविका मंजु यादव, मार्सा सिलोमनी नाग, रेणु गुप्ता, हाजरा खातुन, फुलमंती देवी, मंजू मरांडी व रूखसाना खातुन आदि लोगों ने शुक्रवार को बताया कि देवरी प्रखंड के विभिन्न गावों में कुल 182 आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित होती है। जिसमें केन्द्र में अध्ययनरत नौनिहालो के लिए विभाग द्वारा पोषाहार देने की वयवस्था है।
जिसके तहत केन्द्र में अध्ययनरत नौनिहालो को पोषाहार के रूप में सूजी का हलवा, अंडा, दाल, चावल, हरे पत्तेदार सब्जी खाने के लिए परोसा जाता है। राशन दुकानों से प्रति माह करीब 6400 छः हजार चार सौ रुपये की सामग्री की खरीदारी करनी पडती है। विभाग द्वारा उन्हें पिछले छः महीने से पोषाहार की राशि का भुगतान नहीं हो सका है। जिसके कारण स्थानीय राशन दुकानों में उधार मे सामग्री देने से मना कर दिया जा रहा है। कर्मियों ने बताया कि चार महीने से उनका मानदेय भी बंद था।जो दो दिन पूर्व में केवल तीन महीने का ही मिल सका है। कर्मियों ने बताया कि पोषाहार की राशि का भुगतान नहीं होने से नौनिहालो के लिए पोषाहार की वयवस्था करने में उन्हे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में देवरी के सीओ सह सीडीपीओ श्यामलाल मांझी ने बताया कि पोषाहार संबंधित वाउचर को प्रत्येक माह जिला कार्यालय भेज दिया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


