मांगों को लेकर जिप सदस्य ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
बगोदर के जिप सदस्य दुर्गेश ने डीसी रामनिवास यादव को मांग पत्र सौंपा, जिसमें पेयजल व्यवस्था, जर्जर बिजली व्यवस्था में सुधार और फायर ब्रिगेड की मांग की गई। बगोदरडीह जलापूर्ति योजना पिछले 2 वर्षों से ठप है, जिससे चार पंचायतों के ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा। क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

बगोदर, प्रतिनिधि। जिप सदस्य दुर्गेश ने शुक्रवार को डीसी रामनिवास यादव को मांग पत्र सौंपा है। जिसके माध्यम से पेयजल की समुचित व्यवस्था, जर्जर बिजली व्यवस्था में सुधार, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था आदि की मांग की गई है। कहा गया है कि बिजली का जर्जर तार व पोल से आए दिन इलाके में जान-माल का नुकसान होता रहता है। कहा कि बगोदरडीह ग्रामीण जलापूर्ति योजना जो करोड़ों की लागत से बनी पर कुछ ही दिन पानी का सप्लाई होकर पिछले लगभग 2 वर्षों से ज्यादा दिनों से पानी सप्लाई बंद है। जिससे इस योजना से चार पंचायतों के लाभुकों को जिसमें बगोदरडीह पूर्वी, बगोदरडीह पश्चिमी, जरमुने पूर्वी और जरमुने पश्चिमी के ग्रामीणों को पेयजल का लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है।
कहा है कि जल- नल योजना भी सभी पंचायतों में आधे-अधूरे कार्य करके संवेदकों के द्वारा द्वारा छोड़ दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में आए दिन कहीं न कहीं आगजनी की घटनाएं घटित होती रहती है। ऐसे में फायर ब्रिगेड नहीं रहने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार जान माल की भी क्षति हो चुकी है। जनहित को ध्यान में रखते हुए बगोदर क्षेत्र में फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध करवाने हेतु पहल करने की मांग की गई है। केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (भारत सरकार) सह सांसद कोडरमा को भी पत्र की प्रतिलिपि दी गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


