Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDemand to Remove Station Officer in Dhanswar Amid Allegations of Corruption and Misconduct
मुखिया संघ ने गिरिडीह एसपी को सौंपा मांग पत्र

मुखिया संघ ने गिरिडीह एसपी को सौंपा मांग पत्र

संक्षेप:

धनवार प्रखंड के मुखिया संघ ने गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र देकर थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल को हटाने की मांग की है। मांग पत्र में कहा गया है कि वे भ्रष्टाचार और लूट के लिए जिम्मेदार हैं। मुखिया संघ ने 72 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Dec 10, 2025 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष शंकर पासवान के नेतृत्व में मंगलवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को एक मांग पत्र देकर धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल को हटाने की मांग की गई। मांग पत्र में कहा गया है कि धनवार थाना में जब से ये थाना प्रभारी पदस्थापित हुए हैं तबसे थाना लूट तथा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। ये आम जनता को न्याय दिलाने की जगह पीड़ित पक्ष को ही डरा- धमकाकर भयादोहन करते हैं। वर्तमान में बरजो मुखिया सुभाष यादव पर जानलेवा हमला होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी ने भीड़ के समक्ष अपशब्दों का प्रयोग किया जिससे धनवार मुखिया संघ आहत है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा गया है कि एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार करने वाले आम जनता के साथ कैसा व्यवहार करते होंगें यह समझने की बात है। संघ ने 72 घंटे के अन्दर थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है। बताया गया कि पुलिस कप्तान ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है। संघ अध्यक्ष ने कहा कि बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। मांग पत्र में मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ मंडल, मुखिया मो असगर इमाम, मोजाहिद अंसारी, बालमुकुन्द यादव, नरेश कुमार यादव, भुनेश्वर साव आदि ने हस्ताक्षर किया है। फोटो: 09जीआरडी 221 गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते मुखिया संघ के पदाधिकारी।