डुमरी अनुमंडल में रिम्स-2 बनाने की मांग

Aug 26, 2025 06:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

डुमरी की जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर डुमरी क्षेत्र में रिम्स 2 की स्थापना की मांग की है। उन्होंने कहा कि रांची में पहले से रिम्स मौजूद है, लेकिन गरीबों के इलाज के...

डुमरी अनुमंडल में रिम्स-2 बनाने की मांग

डुमरी, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर डुमरी के जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में रिम्स 2 की स्थापना कराने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि रांची स्थित नगड़ी में रिम्स 2 के निर्माण का स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिसका विरोध पूर्व में दिशोम गुरु शिबू सोरेन भी कर चुके हैं। वहीं रांची में रिम्स पहले से है तथा देवघर में एम्स तो धनबाद में एस एन एम एम सी है। इन स्थानों पर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए अति पिछड़ा क्षेत्र दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आंदोलन भूमि रही जहां से उन्होंने अपनी राजनीति प्रारंभ की।

गरीबों पिछड़ों आदिवासियों की हक के लड़ाई लड़ी और आंदोलन शुरू किया। वैसी जगह पर गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल अंतर्गत पड़नेवाले डुमरी व पीरटांड़ क्षेत्र में रिम्स 2 का स्थापना होना चाहिए। जिला परिषद सुनीता कुमारी ने कहा कि गिरिडीह जिला एक बड़ा जिला है यहां लाखों की आबादी है तथा स्वास्थ्य के मामले में ये काफी पिछड़ा जिला है। यहां वैसी स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं है जहां गरीब लोग सरकारी स्तर पर अपना इलाज करा सके। इस क्षेत्र के गरीबों को अपना इलाज के लिए रांची रिम्स जाना पड़ता है। कई ऐसे गरीब परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह रांची रिम्स भी नहीं जा पाते हैं और अपने इलाज कराने से वंचित रह जाते हैं। पीरटांड़ एवं डुमरी प्रखंड में सैकड़ों एकड़ बंजर भूमि है जहां खेती नहीं होती है और न ही इस क्षेत्र में कोई कल कारखाने हैं। यहां रिम्स 2 की स्थापना होने से इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ रोजगार भी मिलेगा। गरीब पिछड़ों आदिवासियों की आवाज दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आंदोलन भूमि पीरटांड या डुमरी में रिम्स -2 की स्थापना ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त मांग पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भी प्रेषित की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।