
भूमि सुधार मंत्री से खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग
बेंगाबाद के मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो सिद्दीक अंसारी ने भूमि सुधार मंत्री को पत्र भेजकर स्कूल के छात्रों के लिए खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन खाली है, लेकिन भूमाफिया उसका अतिक्रमण कर रहे हैं। इसके अलावा, सीओ से भी मदद की गुहार लगाई गई थी।
बेंगाबाद, प्रतिनिधि मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो सिद्दीक अंसारी ने भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुवा व उनके सचिव चंद्रशेखर के नाम एक्स पर एक पत्र पोस्ट किया है और मधवाडीह उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के छात्रों के लिए खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र के माध्यम से भूमि सुधार मंत्री को अवगत कराया है कि स्कूल के बगल सरकारी जमीन खाली पड़ी हुई है। सरकारी जमीन पर लगातार भूमाफियों का अतिक्रमण जारी है। बावजूद इसके स्कूली छात्रों के लिए खेल मैदान हेतु जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इस सिलसिले में मुखिया ने बेंगाबाद सीओ को आवेदन देकर खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया, लेकिन इसके जबाव में सीओ अमीर हमजा ने मुखिया से कहा कि खेल मैदान के लिए जमीन देना सीओ का काम नहीं है।

गिरिडीह उपायुक्त से खेल मैदान की मांग कीजिए। तब मुखिया ने भूमि सुधार मंत्री एवं उनके सचिव के पास पत्र भेजकर इस बात से अवगत कराया है। हलांकि मुखिया ने इसके पूर्व खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर डीसी के यहां भी आवेदन देकर स्कूली छात्रों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। कहा कि पिछले कई वर्षों से स्कूली छात्रों के लिए खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। फिर भी संबंधित विभाग इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




