Gridih News: डुमरी चौक पर मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने की मांग
Gridih News: डुमरी की जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण की मांग की है। उन्होंने अनुमंडल प्रशासन को आवेदन देकर सकारात्मक अनुशंसा का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजने का अनुरोध किया है। इससे दुकानदारों को सुरक्षित स्थान मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा। यह मांग पूर्व में भी उठाई जा चुकी है।

Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने डुमरी चौक स्थित अनुमंडल प्रशासन की भूमि पर मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर भूमि पर मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए सकारात्मक अनुशंसा/अनापत्ति के साथ प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजने का अनुरोध किया है।
मार्केट की जरूरत
सुनीता कुमारी ने कहा कि वर्तमान में उक्त भूमि पर कई लोग फुटपाथ पर अस्थायी झोपड़ीनुमा दुकानों में व्यवसाय कर रहे हैं। इससे समय-समय पर आवंटन और कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। उनका कहना है कि यदि वहां सुव्यवस्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाता है तो दुकानदारों को स्थायी एवं सुरक्षित स्थान मिलेगा, क्षेत्र का सुनियोजित विकास होगा, अतिक्रमण और विवाद में कमी आएगी। साथ ही सरकार को किराया एवं आवंटन के माध्यम से राजस्व प्राप्त होगा और आम लोगों को बेहतर व्यावसायिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
पुनः समीक्षा की आवश्यकता
उन्होंने बताया कि इस मांग को पूर्व में भी जिला परिषद कार्यालय और उपायुक्त, गिरिडीह के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन तत्कालीन एसडीओ ने सड़क सुरक्षा और संभावित दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए निर्माण के पक्ष में अनुशंसा नहीं की थी। जिप सदस्य ने वर्तमान एसडीओ से मामले की पुनः समीक्षा कराने, आवश्यक तकनीकी जांच एवं स्थल निरीक्षण कराने तथा सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण के पक्ष में सकारात्मक अनुशंसा के साथ प्रस्ताव जिला परिषद एवं उपायुक्त को भेजने की मांग की है।
विशेष प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


