Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDemand for Hairstyling Board in Jharkhand Issues Faced by Barber Community
केशकला बोर्ड के गठन के लिए नाई समाज ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

केशकला बोर्ड के गठन के लिए नाई समाज ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

संक्षेप:

झारखंड में नाई महासभा ने नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपकर केशकला बोर्ड के गठन की मांग की। नाई जाति की जनसंख्या लगभग 20 लाख है, लेकिन उनकी स्थिति दयनीय है। उन्हें व्यवसाय के लिए बैंक लोन नहीं मिल रहा है और गरीबी के कारण फुटपाथ पर काम करने को मजबूर हैं।

Jan 15, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड में केशकला बोर्ड के गठन की मांग को लेकर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को राष्ट्रीय नाई महासभा गिरिडीह ने बुधवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड प्रदेश में नाई जाति की जनसंख्या करीब 20 लाख है और नाई समाज की स्थिति बहुत दयनीय है। उन्होंने कहा कि नाई जाति को सीएनटी एक्ट के अधीन रखा गया है। जिसके कारण उन्हें व्यवसाय करने के लिए बैंक लोन भी नहीं मिल पाता है। राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला अध्यक्ष नन्दलाल शर्मा ने कहा कि गरीबी के कारण नाई जाति के लोग फुटपाथ पर काम करने को मजबूर हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांव-गांव में घूम-घूमकर जजमानी का काम करने को विवश हैं। जिसमें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती है। कहा कि साल में एक बार कुछ धान दे दिया जाता है। जिससे उसका परिवार भी चल नहीं पाता है। शर्मा ने कहा कि दूसरी जाति के लोग सैलून पार्लर खोल रहे हैं और नाई जाति के लोग उसमें बंधुवा मजदूर की तरह काम करने को मजबूर हैं। समाज के लोगों ने नगर विकास मंत्री से अपने स्तर से पहल कर झारखंड में केशकला बोर्ड का गठन कराने की मांग की। ताकि नाई जाति को प्रशिक्षण देकर उनका कौशल विकास किया जा सके और नाई समाज के लोग भी स्वाभिमान की जिंदगी जी सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में नाथेश्वर ठाकुर, रामाशंकर शर्मा, गणेश ठाकुर, मोहनलाल शर्मा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, अर्जुन शर्मा, हीरा देवी, प्रकाश शर्मा, मुंशी ठाकुर, मुकेश ठाकुर, ओम प्रकाश कुमार, बेबी देवी, मनोज कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, छोटे लाल ठाकुर, सुभाष कुमार शर्मा, राजेन्द्र हजाम, महेंद्र शर्मा, कमल ठाकुर, चन्दन शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।