एक साल से नहीं बना है पांच बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बेंगाबाद में जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने में देरी का मामला सामने आया है। मधवाडीह पंचायत के मुखिया ने बताया कि बरियारपुर गांव के पांच बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए एक वर्ष पूर्व आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं, जिससे बच्चों का स्कूल में नामांकन नहीं हो पा रहा है।

एक साल से नहीं बना है पांच बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने में सबंधित कर्मचारी द्वारा मनमानी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी ने उक्त कर्मचारी की शिकायत गिरिडीह उपायुक्त से करने की बात कही है। मुखिया ने कहा कि मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव के पांच बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंड कर्यालय में एक वर्ष पूर्व आवेदन दिया गया है। इसमें बरियारपुर के उज्जवल कुमार साव, नदीम अंसारी, सोएब अंसारी और आसिया खातुन के नाम से आवेदन शामिल है। कहा कि जन्म प्रमाण पत्र निर्गत के लिए आवेदन जमा किए एक वर्ष बीत गये, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया।

कहा कि जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में बच्चों का स्कूल में नामांकन नहीं हो रहा है और न ही आधार कार्ड बन रहा है। जिससे बच्चों के अभिभावकों को भारी परेशानी हो रही है। कहा कि इस बाबत कर्मचारी से बार बार कहने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया। मुखिया ने उसे शुक्रवार को अंतिम अल्टीमेटम देते हुए उपायुक्त से इसकी शिकायत करने की चेतावनी देने पर उक्त कर्मचारी द्वारा पुन: आंगनबाड़ी सेविका से अनुशंसा कराकर मांगा गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय पर जन्म प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने और आवेदन के लंबित रहने से बच्चों का स्कूल में नामांकन नहीं हो पा रहा है। इधर संबंधित कर्मी रंजीत कुमार ने कहा कि भूलवश आवेदन छूट गया होगा। उन्होंने अविलंब जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कराने की बात कही है। बतला दें कि जन्म प्रमाण पत्र के जब नजराना नहीं दिया जाता है तो आवेदन को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इससे लोगों में भारी असंतोष है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।