Gridih News: बीएसएफ की ट्रेनिंग लेकर गांव लौटे दीपक का किया स्वागत

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव के दीपक कुमार रजक, जो बीएसएफ के प्रशिक्षण के बाद वापस लौटे, का स्वागत किया गया। पिता प्रभुनारायण रजक ने उनकी मेहनत और सफलता पर गर्व व्यक्त किया। दीपक का यह मुकाम पूरे परिवार और गांव के लिए प्रेरणा है। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धियों को सराहा।

Gridih News: बीएसएफ की ट्रेनिंग लेकर गांव लौटे दीपक का किया स्वागत

Gridih News: राजधनवार। धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव निवासी दीपक कुमार रजक, पिता प्रभुनारायण रजक के बीएसएफ के छह माह के प्रशिक्षण लेकर रविवार को अपने पैतृक गांव लौटने पर परिजनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनकी सफलता पर बधाई दी। दीपक के पिता प्रभुनारायण रजक ने बताया कि वह सूरत में रहकर दैनिक मजदूरी करते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बेटे ने मेहनत और लगन नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि दीपक का बीएसएफ में चयन होना और छह माह की कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करना पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

परिजनों ने कहा कि दीपक ने संघर्ष और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पचरूखी गांव का भी नाम रोशन हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि दीपक की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। स्वागत के दौरान पचरुखी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मितन विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया सुनयना देवी, भाजपा नेता अजीत रजक, कृष्ण रजक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: बीएसएफ की ट्रेनिंग लेकर गांव लौटे दीपक का किया स्वागत