ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडतीन घरों को पहुंचायी क्षति, फसल को भी रौंद डाला

तीन घरों को पहुंचायी क्षति, फसल को भी रौंद डाला

हाथियों ने सदर प्रखंड की बेरदोंगा पंचायत के बड़कीटांड़ गांव में उत्पात मचाया। हाथियों ने जहां गांव के तीन घरों को क्षति पहुंचायी, वहीं फसलों को भी रौंद...

तीन घरों को पहुंचायी क्षति, फसल को भी रौंद डाला
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहTue, 05 Feb 2019 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

हाथियों ने सदर प्रखंड की बेरदोंगा पंचायत के बड़कीटांड़ गांव में उत्पात मचाया। हाथियों ने जहां गांव के तीन घरों को क्षति पहुंचायी, वहीं फसलों को भी रौंद डाला। एक बार फिर गिरिडीह हाथी से प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों के बीच दहशत उत्पन्न हो गया है। बताया जाता है कि रविवार की रात 11 बजे तीन हाथियों का झुंड बडकीटांड़ गांव में घुसा था। हाथियों के झुंड ने पहले दशरथ कोल के घर की एक दीवार को तोड़ दिया। इसके बाद सोमर कोल और कार्तिक कोल के घरों को आंशिक क्षति पहुंचायी। साथ ही घर के अंदर रखे अनाज को हाथी खा गए। इसके बाद घरों के पास खेतों में लगी आलू की फसल हाथियों ने रौंद डाली। रात 12 बजे हाथियों को गांव से खदेड़ा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें