
बगोदर: बीज लेने दुकान जा रहे व्यक्ति की बस के धक्के से मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के यमुना नगर में सोमवार को एक सड़क दुघर्टना में साइकिल सवार बिंदेश्वरी यादव (65 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। वह बीज लेने के लिए दुकान जा रहे थे, तभी एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका अंतर्गत यमुना नगर में सोमवार को हुई सड़क दुघर्टना में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंदेश्वरी यादव (65 साल) के रूप में हुई है। वह बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सबलाडीह के रहनेवाले थे। हजारीबाग झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव के वे चाचा थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बिंदेश्वरी यादव साइकिल से अटका यमुनानगर गए हुए थे। रोड पार कर वे बीज लेने के लिए दुकान जा रहे थे।

रोड लगभग वे क्रास कर भी चुके थे। इसी बीच बरही से बगोदर की ओर जा रही एक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जीटी रोड के एक लेन पर कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन भी बाधित रहा। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को जब्त कर लिया। पुलिस ने धक्का मरनेवाली बस को भी कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मिलने पर झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव, झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मेहता आदि बगोदर पहुंचे। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। धक्का मारनेवाली बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। दूसरी ओर देर शाम शव जैसे ही सबलाडीह गांव पहुंचा परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


