ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडभीड़ हिंसा : प्रेमी युगल को पेड़ से बांधकर पीटा

भीड़ हिंसा : प्रेमी युगल को पेड़ से बांधकर पीटा

बिरनी थाना क्षेत्र के सरंडा गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेम जोड़े को पेड़ से बांध कर पीटा, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों ने स्वीकार किया कि सात माह से उनके बीच मित्रता है। महिला शादीशुदा है और चार...

भीड़ हिंसा : प्रेमी युगल को पेड़ से बांधकर पीटा
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहWed, 20 Nov 2019 03:09 AM
ऐप पर पढ़ें

बिरनी थाना क्षेत्र के सरंडा गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेम जोड़े को पेड़ से बांध कर पीटा, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों ने स्वीकार किया कि सात माह से उनके बीच मित्रता है। महिला शादीशुदा है और चार बच्चों की मां है। जिस वक्त दोनों की पिटाई की जा रही थी, उस वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। वह रांची में रहकर मजदूरी करता है।

सरंडा गांव निवासी शिवशंकर पासवान का पुत्र सुखदेव पासवान मंगलवार सुबह छह बजे एक महिला के घर गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों को लग गयी। फिर खबर पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ कर एक पेड़ से बांध दिया। गांव की महिलाओं ने दोनों की जमकर पिटाई की। मामले की जानकारी बिरनी थाना प्रभारी एके मिश्रा को मिली। एएसआई शिवजतन हेम्ब्रम ने जाकर प्रेमी जोड़ा को उग्र ग्रामीणों से मुक्त कराया और थाना पहुंचाया, तबतक दोनों जख्मी हो गए थे। बाद में उनका उपचार कराया गया। महिला एक केंद्र की सहायिका बताई जा रही है।

आरोपी सुखदेव पासवान ने पुलिस और ग्रामीणों की उपस्थिति में बताया कि सात माह से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला ने बताया कि मंगलवार सुबह एक जरूरी कागजात देने सुखदेव उसके यहां आया था। इसी बीच गांव की महिलाओं ने गलत संबंध का आरोप लगाकर पेड़ में बंध दिया और बुरी तरह पीटा। मारपीट में महिला की बाईं आंख में जख्म हो गयी। युवक भी घायल है। थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल महिला के आवेदन के आधार पर मारपीट में शामिल सभी महिलाओं के विरुद्ध भीड़ हिंसा का मुकदमा दर्ज होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें