
‘फसल कटनी प्रयोग ऑफलाइन स्वीकार्य नहीं
गिरिडीह में, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे ने कृषि वर्ष 2025-26 के लिए फसल कटनी प्रयोगों के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इसमें सभी प्रखंडों के सांख्यिकी पर्यवेक्षक और कृषि पदाधिकारी...
गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे ने शुक्रवार को कृषि वर्ष 2025-26 में सम्पादित फसल का क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट्स (सीसीई) एग्री ऐप और डीजीसीईएस (डिजिटल सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण) से फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किये जाने के निमित प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इसमें जिला अन्तर्गत सभी 13 प्रखंड व अंचल के प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक शरीक हुए। एग्री एप और डीजीसीईएस से फसल कटनी प्रयोग के महत्व एवं कटनी प्रयोग कैसे सम्पादित होंगे, के बारे में एप से विस्तारपूर्वक बताया गया। सभी प्रखंड व अचल स्तरीय प्रयोगकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि फसल कटनी प्रयोग किसी भी परिस्थिति में ऑफलाईन स्वीकार्य नहीं होगा।

हर हाल में ऑनलाईन ही फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किया जाएगा। इसके लिए 06 सितंबर तक अपने नाम के सामने आवंटित ग्राम में जाकर प्लॉट का चयन करते हुए फॉर्म एक भरना सुनिश्चित करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




