ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडकराटे चैंपियनशिप में 12 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

कराटे चैंपियनशिप में 12 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

गिरिडीह, प्रतिनिधि। द्वितीय इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप का आगाज गिरिडीह में 12 मई से होगा। यह चैंपियनशिप 12 से 14 मई तक टुण्डी रोड के मोंगिया स्कूल...

कराटे चैंपियनशिप में 12 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSat, 06 May 2023 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह, प्रतिनिधि। द्वितीय इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप का आगाज गिरिडीह में 12 मई से होगा। यह चैंपियनशिप 12 से 14 मई तक टुण्डी रोड के मोंगिया स्कूल में होगा। कपूर सिंह मॉडर्न मार्शल आर्ट एकाडेमी के तत्वाधान में तीन दिवसीय इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में नेपाल के अलावा भारत के लगभग 12 राज्य की टीम के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। कपूर सिंह मॉडल मार्शल आर्ट के डायरेक्टर सेंसई उज्जवल सिंह ने बताया कि गिरिडीह में दूसरी बार इतने बड़े स्तर पर कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नेपाल के साथ भारत से बिहार, झारखंड, यूपी, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, आसाम, उड़ीसा आदि राज्य के खिलाड़ी आएंगें बताया कि प्रतियोगिता की सफलता में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया, मोंगिया स्कूल प्रिंसिपल पुनीत कौर, निर्देशक सनी शर्मा, कोच आफिया खातून, संरक्षक चुन्नूकांत आदि लगे हुए हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें