जमुआ पुलिस को अपराधियों से लगातार मिल रही चुनौती

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

जमुआ थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पिछले एक साल में चोरी, डकैती और छिनतई की कई घटनाएं हुई हैं। आभूषण व्यवसायी अपनी सुरक्षा के लिए दुकानों को जल्दी बंद कर रहे हैं और सुरक्षा उपाय कर रहे हैं। पुलिस भी अपराधियों को पकड़ने में असफल रही है।

जमुआ पुलिस को अपराधियों से लगातार मिल रही चुनौती

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ घटने की बजाय बढ़ता जा रहा है। अपराधियों ने जैसे जमुआ को कर्म क्षेत्र बना रखा है। इससे लोग परेशान हैं। पिछले एक साल में चोरी, डकैती, छिनतई आदि कई घटनाएं यहां घट चुकी है। सबसे ज्यादा आभूषण व्यवसायी के साथ ही अपराधिक घटनाएं घटित हुई हैं। इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए छह बजे ही अपनी दुकानों को बंद कर ले रहे हैं। आभूषण व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानों में अपनी सुरक्षा को लेकर ग्रिल और गेट लगा रहे हैं। पिछले वर्ष जून माह से देखें तो कई घटनाओं को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस के समक्ष चुनौतियां पेश की है।

केस स्टडी-एक26 जून 2025 की रात्रि में जमुआ चितरडीह मुख्य मार्ग पर जमुआ बाजार स्थित कसौटी ज्वेलर्स दुकान व एक टेलर की दुकान में चोरी का मामला सामने आया था, दुकान में रखे लाखों के जेवरात गायब थे। इस दुकान में चोरी की यह तीसरी घटना है। वहीं जेके टेलर दुकान में भी चोरों ने दीवार तोड़कर दस हजार रुपए की चोरी कर ली। वहीं जमुआ पुलिस को जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की। लेकिन इसमें असफलता हाथ आई है।केस स्टडी-दो20 जुलाई 2025 को करीब 04:00 बजे शाम जमुआ चौक पर एक राहगीर द्वारा दुकान से फल खरीदने के दौरान मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति द्वारा हाथ से झपट्टा मारकर नकद 2000 हजार एव ओप्पो का स्मार्टफोन लेकर भाग रहे थे, जिसे स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस द्वारा पीछा करते हुए प्रखण्ड मुख्यालय जमुआ के मुख्य द्वार के पास पकड़ा गया, जिससे पुलिस नकद एवं मोबाइल एवं अन्य लोगों का झप‌ट्टा मारा हुआ 7400 बरामद किया। वहीं पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ के दौरान उक्त दोनों अपराधकर्मियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर विभिन्न लोगों से झपट्टा मार चोरी के विभिन्न कम्पनियों के 05 मोबाइल भी बरामद किया गया। तत्पश्चात पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।केस स्टडी-तीन23 अगस्त 2025 को करीब नौ बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी जमुआ थाना क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जो जमुआ में ही किसी घर में छिपा है। तत्पश्चात पुलिस ने पूरी तत्परता दिखाते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं जमुआ सहित आसपास के इलाकों में आपराधिक घटनाओ में वृद्धि हुई। पुलिस इस मामले को लेकर हरकत में आ गई।केस स्टडी-चार26 अगस्त 2025 को जमुआ की एक ज्वेलर्स दुकान में डकैती करने आए अंतरराष्ट्रीय गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि तीन अपराधी भागने में सफल रहें। ये अपराधी जमुआ रेलवे स्टेशन के पास बैठकर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। अपराधियों ने बताया था कि वे लोग जमुआ चौक स्थित ज्वेलर्स दुकान में डकैती करने के उद्देश्य से जमुआ रेलवे स्टेशन के पास जुटे थे। वहां से ये लोग ज्वेलर्स दुकान के पास गए थे, लेकिन जमुआ चौक पर पुलिस की गश्ती को तैनात देखकर वापस स्टेशन आ गए। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई सामान भी बरामद किया था।केस स्टडी-पांच04 सितंबर 2025 को रात्रि में जमुआ चौराहा से महज सौ मीटर दूर द्वारपहरी रोड स्थित सोनी ज्वेलर्स नामक दुकान के पीछे दीवार को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। करीब पौने छह लाख की चपत चोरों ने दी है। वहीं अंसारी ज्वेलर्स में चोरी का असफल प्रयास, चोरों ने सोनी ज्वेलर्स के बगल स्थित अंसारी ज्वेलर्स में भी चोरी का असफल प्रयास किया। तत्पश्चात जमुआ पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया, लेकिन असफलता हासिल हुई।जेवर कारोबारी से फिर से हुई लूटकेस स्टडी-छह08 अक्टूबर 2025 की रात जमुआ थाना क्षेत्र के चरघरा में इसी थाना क्षेत्र के पोबी निवासी जेवर व्यवसायी के साथ लूट हुई। बता दें कि बीते मई महीने में इसी व्यवसायी के साथ पोबी रेलवे ब्रिज के पास फायरिंग कर बाइक सवार अपराधियों ने जेवर और पैसे लूट लिए थे। ताजा लूट के मामले में व्यवसायी ने कहा कि उसके साथ चरघरा में हुई लूटपाट के दौरान अपराधियों ने घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी है। जबकि उसके साथ लगातार हो रही लूट में शामिल अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस भी नाकामयाब रही हैकेस स्टडी-सात7 मार्च 2026 की रात्रि में जमुआ चौक स्थित एमएस मोबाइल एंड गिफ्ट कॉर्नर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर घुसे और मोबाइल, एसेसरीज व नकदी सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना रात करीब 1:20 बजे की बताई जा रही है। चोरों ने दुकान की छत पर लगे एस्बेस्टर को तोड़कर प्लाई सीलिंग को क्षतिग्रस्त किया और उसी रास्ते से दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की, लेकिन अबतक असफलता रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।