Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCPIML Protests in Giridih for Land and Job Rights
जनमुद्दों को लेकर भाकपा माले का प्रखंड कार्यालय में धरना

जनमुद्दों को लेकर भाकपा माले का प्रखंड कार्यालय में धरना

संक्षेप:

गिरिडीह में भाकपा माले की प्रखंड और नगर कमेटी ने जन मुद्दों को लेकर धरना दिया। नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और विभिन्न मांगों के लिए रैली निकाली। माले नेता राजेश सिन्हा ने जल, जंगल, जमीन के संरक्षण और स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों की मांग की।

Nov 14, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जनमुद्दों को लेकर भाकपा माले प्रखंड कमेटी और नगर कमेटी के द्वारा गुरूवार को सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना से पूर्व भाकपा माले के नेता और कार्यकर्ता ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रैली की शक्ल में प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। धरना के बाद विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन बीडीओ गणेश रजक को माले नेताओं ने दिया। धरन में माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि जल, जंगल और जमीन को बचाने की जरूरत है। भूमिहीनों को जमीन देने, जिले के तमाम फैक्ट्रियों में स्थानीय को 75% नौकरी देने, सीएनटी, एसपीटी एक्ट को लागू करने सहित अन्य जनमुद्दों को लेकर आवाज बुलंद किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिन्हा ने कहा कि अधिकारियों को भी लगातार फील्ड घूमने की जरूरत है। बिचौलियावाद हर जगह हावी है। पेंशन के लिए लोग परेशान है। अबुआ आवास, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में लूट मची हुई है। जिला कमेटी सदस्य कन्हाई पांडेय और प्रखंड सचिव मसूदन कोल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नाम कर लूट जारी है। वर्तमान मुखिया या जनप्रतिनिधि सवालों के घेरे में है। आम और गरीब जनता बिचौलियों से परेशान है। औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण व्याप्त है। जल स्तर नीचे जा रहा है और बच्चे विकलांग पैदा हो रहे है। धरना में किशोर राय, सनातन साहू, लखन कोल्ह, सहदेव तुरी, राजन तुरी, सकलदेव कोल्ह, भीम कोल्ह, लखन कोल्ह, शिव तुरी, मोहन कोल, धुआं टुडू, हुबलाल राय, आरवाईके नेता एकराम अंसारी, चुन्नू तबारक, किशन सिन्हा, मजहर, नौशाद आलम, पार्वती देवी, करनी देवी, सिमी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।