ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडभ्रष्टाचार खत्म होगा तभी नया भारत बनेगा : आकाश

भ्रष्टाचार खत्म होगा तभी नया भारत बनेगा : आकाश

सुभाष बीएड कॉलेज में शनिवार को भ्रष्टाचार मिटाओ, नया भारत बनाओ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक संजय कुमार सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि आकाश परमहंस कार्यक्रम में शामिल...

भ्रष्टाचार खत्म होगा तभी नया भारत बनेगा : आकाश
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSat, 03 Nov 2018 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

सुभाष बीएड कॉलेज में शनिवार को भ्रष्टाचार मिटाओ, नया भारत बनाओ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक संजय कुमार सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि आकाश परमहंस कार्यक्रम में शामिल थे।

कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथि आकाश ने कहा कि वर्तमान समय में भारत में भ्रष्टाचार विकराल रूप ले चुकी है। भ्रष्टाचार खत्म होगा तभी नव भारत का निर्माण होगा। इसके बाद व्याख्याताओं एवं विद्यार्थियों ने संबंधित विषय पर अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान सभी ने भ्रष्टाचार मिटाने और नये भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सीएल वर्मा, उपप्राचार्य डॉ. अनुज कुमार, प्रो कौशल राज, ओमप्रकाश कुमार राय, प्रो संजीव कुमार सिंह, राज किशोर प्रसाद, प्रो. अलफ्रेंड मरांडी, प्रो शमा प्रवीण, प्रो. विभा सिंह, प्रो बृजमोहन कुमार, प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो धर्मेन्द्र कुमार, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. पोरेस कुमार, आदित्य झा का योगदान रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें