डुमरी विधायक के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी
गिरिडीह में डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों के चलते जेएलकेएम कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने मांडू विधायक निर्मल महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए...

गिरिडीह। डुमरी विधायक जयराम महतो के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी की गई है। इसको लेकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं में रोष है और कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर मांडू विधायक निर्मल महतो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुफस्सिल थाना में मंगलवार देर शाम एक आवेदन दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभद्र टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने व डुमरी विधायक जयराम महतो के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। थाना में दिये गये आवेदन में जेएलकेएम के रंजीत यादव, अंशु यादव एवं मनीष यादव ने कहा है कि 22 जून को मांडू विधायक निर्मल महतो द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बयान देते समय डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के विरूद्ध गाली-गलौज भरी अभद्र, आपत्तिजनक एवं मानहानिपूर्ण टिप्पणियां साझा की गई।
इस बयान की जानकारी फेसबुक के माध्यम से प्राप्त हुई है। जेएलकेएम कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दुर्भावनापूर्ण प्रयास का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत हमला नहीं बिल्क पूरे राज्य की जनता की भावनाओं को आहत करना, सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ना और राजनीतिक माहौल को विषाक्त करना प्रतीत होता है। कार्यकर्ताओं ने विधायक निर्मल महतो के विरूद्ध आईटी एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध मुफस्सिल पुलिस से किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


