Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsConstruction Worker Dies from High Voltage Shock in Kurhobindo Village
छत पर घोल डालते हुए राजमिस्त्री को लगा करंट, पानी भरी टंकी में गिरने से मौत

छत पर घोल डालते हुए राजमिस्त्री को लगा करंट, पानी भरी टंकी में गिरने से मौत

संक्षेप:

गुरुवार को कुरहोबिंदो गांव में नवनिर्मित ढलाई पर घोला मारते समय एक राजमिस्त्री युनूस अंसारी की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने मुआवजे की मांग की। अंततः दो लाख में समझौता हुआ। मृतक के पीछे पत्नी और दो बच्चे हैं।

Nov 14, 2025 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

सियाटांड़, प्रतिनिधि। गुरुवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के कुरहोबिंदो गांव में नवनिर्मित ढलाई पर घोला मारने के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर बारह बजे की है। मृतक कुरहोबिंदो गांव के ही 35 वर्षीय युनूस अंसारी, पिता सतार मियां है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। देर शाम तक मृतक के परिजन व जिनके घर घटना हुई, में समझौता का दौर चला। अंततः शाम पांच बजे दो लाख में बात बनी। इसके बाद मृतक के शव को दफना दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान नवडीहा पुलिस मौके पर उपस्थित रही ताकि हंगामा ना हो सके। कैसे हुई घटना: सूत्रों के अनुसार, कुरहोबिंदो में बुधवार को विनोद यादव की छत ढलाई हुई थी। गुरुवार दोपहर छत पर घोला मारने राजमिस्त्री चढ़ा था। छत के उपर से ग्यारह हजार वोल्टेज का हाई टेंशन तार गुज़रा है, यह उनके ख्याल में नहीं रहा। अचानक घोला लगाने के दौरान खड़ा होने पर वह उसकी चपेटे में आ गया और जोरदार झटके के साथ नीचे बने पानी से भरी टंकी में गिर गया। लोगों द्वारा जब-तक टंकी से उसे निकाला गया तब तक उनके प्राण-पखेरु उड़ चुके थे। मृतक राजमिस्त्री का काम करते थे और घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी को छोड़ गए हैं। बारह वर्ष का उनका एक मात्र लड़का मूकबाधिर है। वहीं बेटी सत्तरह साल की है। उनकी मौत से परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।