5.62 करोड़ से बन रहे स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को बंद कराया

5.62 करोड़ से बन रहे स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को बंद कराया

संक्षेप:

पूर्णिडीह-कोरीडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 5.62 करोड़ की लागत से हो रहा है। भाजपा समर्थकों ने शिकायतों के बाद निर्माण कार्य बंद करा दिया। आरोप है कि घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है और...

Sep 06, 2025 04:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

सरिया, प्रतिनिधि। पूर्णिडीह-कोरीडीह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 5 करोड़ 62 लाख की लागत से विशेष प्रमंडल गिरिडीह के तहत कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी और अनियमितता की शिकायतें सामने आई है जिसके बाद भाजपा समर्थकों ने शुक्रवार को निर्माण कार्य बंद करा दिया। आरोप लगाया गया कि निर्माण स्थल पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। फाउंडेशन में तकनीकी खामी पाई गई है, वहीं टाई बिम्ब में नीचे का हिस्सा खोल छोड़ दिया गया है। मिट्टी युक्त इरगा नदी के बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा समर्थकों ने बताया कि तय मानक का न ही ईंट लगाई जा रही है न ही छड़ जिससे भवन निर्माण घटिया हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आगे कहा कि एसडीएम के निर्देश के बाद भी ठेकेदार द्वारा मुख्य मार्ग से अस्पताल पहुंचने वाले 30 फीट चौड़ा रास्ता का निर्माण नहीं किया जा रहा है जिससे एंबुलेंस और बड़े वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा लगातार इस तरह की गड़बड़ी पूरे प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े कर रहे हैं। भाजपा नेताओं द्वारा विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया गया जिसके बाद आज से निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। निर्माण स्थल पहुंचे पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष पवन पांडेय, अमित आनंद, जमाल अंसारी, अनिल शर्मा, अमरनाथ सिंह, रोहित साव, गुरुगोविंद, उमेश वर्मा शामिल रहे।