विधायक ने तेलखरा-लुसियो पथ निर्माण की आधारशिला रखी
डुमरी विधायक जयराम महतो ने मंगलवार को तेलखरा-लुसियो पथ का निर्माण शुरू किया। यह 3 किमी लंबा पथ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत 1.96 करोड़ की लागत से बनेगा। विधायक ने कहा कि जर्जर सड़क से कई ग्रामीण प्रभावित हो रहे थे, और इसका निर्माण आवागमन में सुविधा प्रदान करेगा।

डुमरी, प्रतिनिधि। तेलखरा में डुमरी विधायक जयराम महतो ने मंगलवार को तेलखरा-लुसियो पथ के निर्माण की आधारशिला रखी। लगभग 3 किमी लंबे इस पथ का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत 1 करोड़ 96 लाख की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल गिरिडीह द्वारा कराया जायेगा। मौके पर विधायक ने कहा कि इस पथ के जर्जर होने से बहुत बड़ी आबादी प्रभावित हो रही थी। इसके बनने पर ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। कहा कि हमने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई ग्रामीण सड़कों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण की विधिवत अनुशंसा की है। वन विभाग द्वारा एनओसी की बाध्यता के कारण डुमरी प्रखंड में कई सड़कों का निर्माण अधूरा रहने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान करना वन विभाग की आदत बन गयी है।
हमने वन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जो सड़कें पूर्व में बन चुकी है यदि उसपर काम हो रहा है तो उसे बाधित नहीं करें। इसके बावजूद यदि इस कारण से कार्य रुका है तो वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेगें। कहा कि केबी रोड में कई पुल, पुलिया संकीर्ण है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पीडब्ल्यूडी द्वारा इन पुलों के निर्माण के लिये कार्य योजना बनाकर भेजा गया है। इस बार के विधानसभा सत्र में इस मामले को उठाया जाएगा। इस मौके पर मुखिया नूरउद्दीन अंसारी, रामेश्वर महतो, बीके प्रसाद, सुभाष सिन्हा, होरिल साव, खीरो चंद महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


