Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsConstruction of 550 ft PCC Road in Jarmunne Village Approved
जिप सदस्य ने किया पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास

जिप सदस्य ने किया पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास

संक्षेप:

जरमुन्ने में पौने आठ लाख की लागत से पीसीसी सड़क का होगा निर्माण की स्वीकृति होने से ग्रामीणों में खुशी बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर पश्चिमी जिला परिषद स

Dec 22, 2025 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर पश्चिमी जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार की पहल पर जरमुन्ने गांव में साढ़े पांच सौ फीट पीसीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। 15 वें वित्त आयोग निधि मद से निर्माण कार्य किया जाएगा। जिप सदस्य के द्वारा निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि पौने आठ लाख रुपए की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इमली पेड़ से श्मशान घाट जाने वाली सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साढ़े पांच सौ फीट सड़क का पीसीसी के तहत निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को श्मशान घाट व नदी जाने में सहूलियत होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने संवेदक को प्राक्कलन के तहत निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। साथ ही ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी किए जाने की अपील की है। मौके पर उपस्थित उप मुखिया शेख मोकिम ने कहा कि जरमुन्ने गांव के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण सड़क है। ऐसे में इस सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में सहूलियत होगी। स्थानीय निवासी संजय कुमार महतो ने बताया कि पूर्व में उक्त सड़क का क्रांति क्लब के द्वारा श्रमदान कर एवं आपसी सहयोग से मिट्टी डालकर मरम्मत कराई गई थी। चूंकि गांव के लिए यह महत्वपूर्ण सड़क है। मौके पर दयानंद सोनी, पूरन महतो, लखेश्वर महतो, खागो महतो, प्रकाश साव, शत्रुध्न साव, शेख मोकिम, शिबू सोनी, शंभू महतो, मुकेश महतो, संजय महतो, उमेश सोनी, संतोष पांडेय, रामेश्वर स्वर्णकार, शेख इकराज आदि उपस्थित थे।