
कांग्रेस को मजबूत करने के लिए डोर टू डोर संपर्क करें कार्यकर्ता
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी के आवास पर पार्टी संगठन की पहली बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता डोर टू डोर लोगों से संपर्क कर कांग्रेस की नीति सिद्धांत से अवगत कराएंगे। वक्ताओं ने बेरोजगारी और महंगाई की समस्या पर चिंता जताई और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
गावां, प्रतिनिधि। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी के आवास पर शुक्रवार को पार्टी संगठन की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने की। बैठक में पार्टी को क्षेत्र में और मजबूत बनाने के लिए डोर टू डोर लोगों से संपर्क कर कांग्रेस के नीति सिद्धांत से अवगत कराने सहित कई निर्णय लिए गए। वक्ताओं ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। इसलिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करें। कहा कि आज नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश बेरोजगारी, महंगाई की मार झेल रहा है।
एक तरफ लोग जहां महंगाई से त्रस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार मनरेगा को बंद करने के साजिश के तहत मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी नाम रखा है। कहा कि आज देश में नफरत की राजनीति हो रही है, जो देशवासियों के लिए सही नहीं है। इसलिए सभी कार्यकर्ता लोगों को केंद्र सरकार के इस नफरत की राजनीति से रू ब रू करवाते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करें। मौके पर डोमी सिंह, अहमद खान, नसीमउद्दीन, चन्द्रिका रविदास, सुनील दास, सागर कुमार, दिलीप तुरी, नीरज रजवार, अजित कुमार, मो अयूब, अलीमुल्लाह, रामदेव यादव, बबलू दास, नईम अंसारी, कृष्णा तुरी एवं अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




