पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने के लिए मेहनत करें कार्यकर्ता: केशव
गिरिडीह में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशी समीर राज चौधरी की जीत की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की सलाह दी। पिछले चुनाव में समीर दूसरे नंबर पर रहे थे और इस बार जीत की उम्मीद जताई गई।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक शनिवार शाम को जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस पार्टी के नगर निकाय चुनाव के प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए। बैठक में गिरिडीह नगर निगम से चुनाव लड़ रहे पार्टी समर्थित प्रत्याशी समीर राज चौधरी के चुनाव संचालन और चुनाव जीतने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए गए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछली बार समीर राज चौधरी काफी मत लाकर दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार कार्यकर्ताओं को और मेहनत करने की जरूरत है।
निश्चित रूप से महापौर सीट पर कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी को विजय हासिल होगा। कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता ने पिछले चुनाव में जिस प्रकार कांग्रेस को वोट दिया था, इससे स्पष्ट है कि जनता हमारे साथ है, जरुरत है कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की। नगर निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि गिरिडीह की प्रबुद्ध जनता समीर राज चौधरी को अच्छी तरह से जान रही है। जितने भी प्रत्याशी हैं, निश्चित तौर पर सहज और सुलभ रूप से उपलब्ध व्यक्ति है। जनता के बीच समीर राज की स्वीकार्यता है। इसी वजह से इन्होंने पिछली बार काफी मत प्राप्त किया था। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने की। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया की पार्टी के सारे कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश केडिया के अलावा, समीर राज चौधरी, नरेश वर्मा, अजय सिन्हा, ऋषिकेश मिश्रा, सरफराज अंसारी, अशोक विश्वकर्मा, मो सोहेल, विनीत भास्कर, वाहिद अंसारी, सीताराम पासवान, संतोष दास, आयुष सिन्हा, निजामुद्दीन अंसारी, शाहनवाज आलम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


