जिलाध्यक्ष के लिए कांग्रेसियों से रायशुमारी

जिलाध्यक्ष के लिए कांग्रेसियों से रायशुमारी

संक्षेप:

धनवार कांग्रेस कमेटी की बैठक गंगापुर में हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष के लिए रायशुमारी की गई। बैठक की अध्यक्षता निरंजन तिवारी ने की। गुजरात के विधायक इमरान खड़ेवाला मुख्य अतिथि रहे। बैठक में कई नेताओं और...

Sep 05, 2025 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को आदर्श कॉलेज के सामने गंगापुर में की गई। बैठक की अध्यक्षता धनवार कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी ने की। बैठक के मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के लिए रायशुमारी हुई। पर्यवेक्षक के रूप में मुख्य अतिथि गुजरात के विधायक इमरान खड़ेवाला उपस्थित थे। उनके साथ झारखंड के पूर्व मंत्री जेपी भाई पटेल शामिल हुए। जहां कमेटी के सभी कार्यकर्ता नेता बैठक में बारी-बारी से अपने जिला अध्यक्ष को लेकर सहमति प्रभारी को दी। मौके पर शशिकांत झा, नरेश वर्मा, जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, अशोक विश्वकर्मा, डॉ समीर चौधरी, उपेंद्र सिंह, धनवार प्रमुख गौतम सिंह, अनिमेष नारायण देव, प्रमोद चौधरी, राजेंद्र राय, त्रिलोकी पांडे, राम आशीष तिवारी, मनोज पांडे, राहुल सिंह, हरे राम सिंह, सहदेव पासवान, राकेश पांडे, कुणाल सिंह, श्याम सुंदर शाह, मैनेजर पासवान, परमेश्वर यादव, शकील अंसारी, मोहम्मद अजीज, मोहम्मद मंजूर अंसारी, संगीता शाह, शैलेश सिंह, अभिषेक शर्मा, अर्जुन यादव, भुनेश्वर यादव, यश सिन्हा, वीरेंद्र सिंह एवं दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।