कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह में कांग्रेस कार्यालय में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए शोक सभा आयोजित की गई। कांग्रेसियों ने उनके योगदानों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को शोक सभा हुई। जिसमें दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डॉ मनमोहन सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश के लिए दिए गए योगदानों पर प्रकाश डाला गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने देश के लिए कई जनहित के कार्य किए। उनका काम आज बोल रहा है। कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सूचना का अधिकार, मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, आधार कार्ड, डीबीटी जैसी कई योजनाएं उन्होंने देश को दिया है। विपक्ष के लोग उनके ऊपर आरोप लगाते रहे, लेकिन वे शांत स्वभाव से अपने कामों को करते रहे। अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ सिंह विद्वान और महान अर्थशास्त्री थे। उन्होंने वित्त मंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान किया था। मौके पर अजय सिन्हा, उपेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मो ताजउद्दीन, मदन ला विश्वकर्मा, प्रो मंजूर अंसारी, नदीम अख्तर, कृष्ण सिंह, पंकज सागर, सैफुद्दीन, तनवीर, दिनेश्वर, चांद, सोहेल, लक्ष्मण हजाम सहित कई कांग्रेसी थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।