Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCongress District President Selection Sparks Worker Discontent in Giridih

इसी महीने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का होगा ऐलान: खेड़ावाला

गिरिडीह में कांग्रेस के पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाला ने कहा कि कांग्रेस का उम्मीदवार न होने से कार्यकर्ताओं में मायूसी है। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष के चयन में कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है और इसी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 6 Sep 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
इसी महीने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का होगा ऐलान: खेड़ावाला

गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सह गुजरात के कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं रहने के कारण कार्यकर्ताओं में मायूसी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी में इस तरह का फीडबैक कार्यकर्ताओं से मिला है। उनकी भावनाओं से आलाकमान को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि इसी महीने कांग्रेस जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। उक्त बातें इमरान खेड़ावाला ने शुक्रवार को नए परिसदन भवन में प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर पहली बार जिलाध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं की राय जान रही है।

बताया कि पहले की अपेक्षा अब जिला अध्यक्ष की जवाबदेही बढ़ेगी। लोकसभा के चुनाव से लेकर विधानसभा और निकाय चुनाव के उम्मीदवार के चयन में जिलाध्यक्ष की अहम भूमिका रहेगी। बताया कि दावेदारों की सूची और रायशुमारी में मिले नामों के फीडबैक को वे इसी महीने आलाकमान के पास भेज देंगे। संभवत: इसी महीने जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान भी कर दिया जाएगा। कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं रहने पर कार्यकर्ताओं में है मायूसी : इमरान खेड़ावाला ने कहा कि रायशुमारी के दौरान प्रखंडों में लोगों के बीच जाने पर उन्हें महसूस हुआ कि कांग्रेस संगठन गिरिडीह जिले में काफी मजबूत है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं और जनता के बीच दूरी बढ़ गई है। लोग पूछ रहे हैं कि बड़ी पार्टी रहने के बावजूद हम लंबे समय से सत्ता से दूर क्यों है इस पर मंथन किया गया है। इसलिए प्रखंड स्तर तक जाकर उनकी राय से जिलाध्यक्ष का चयन करने का फैसला पार्टी ने लिया है। कहा कि क्षेत्र में जाने पर यह ज्ञात हुआ कि जिले की 6 विधानसभा में किसी भी विस में कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं उतरने के कारण कार्यकर्ताओं में मायूसी है। इन सब बातों से आलाकमना को अवगत कराया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक रवींद्र झा, जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, नरेश वर्मा, अजय कुमार सिन्हा मंटू, अशोक विश्वकर्मा, समीर राज चौधरी, योगेश्वर महथा, ऋषिकेश मिश्रा, यश सिन्हा, सरफराज सहित कई लोग थे। कई कांग्रेसियों ने दावेदारी सौंपी : पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाला को कई कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी सौंपी है। दावेदारों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, पर मुख्य रुप से जो नाम सामने आए हैं, उनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, वरिष्ठ कांग्रेसी उपेंद्र सिंह, अजय सिन्हा मंटू, अशोक विश्वकर्मा, ऋषिकेश मिश्रा, योगेश्वर महथा, नरेश पाठक, राजेश तुरी आदि शामिल है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लेकर गहमा-गहमी के बीच हुई रायशुमारी : कांग्रेस गिरिडीह जिला समिति के पदाधिकारियों से शुक्रवार को न्यू सर्किट हाउस में पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाला और प्रदेश पर्यवेक्षक रवींद्र झा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के चयन को लेकर रायशुमारी की। जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए गहमा-गहमी के बीच रायशुमारी हुई। जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए जो उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं, उन्होंने अपने पक्ष में राय देने की लिए पूरी ताकत झोंकी। अपने पक्ष में लॉबी बनाने के लिए दावेदार दिनभर लगे रहे। सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा कांग्रेस के समर्थकों का मजमा दिनभर लगा रहा। पर्यवेक्षक ने कई लोगों से एक-एक कर उनकी राय जानी तो कई लोगों से एक साथ समूह में भी उनकी राय जानी। रायशुमारी के दौरान सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, उपेंद्र सिंह, अजय सिन्हा मंटू, अशोक विश्वकर्मा, गौतम सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, मदनलाल विश्वकर्मा, समीर राज चौधरी, योगेश्वर महथा, बरुण कुमार सिंह, यश सिन्हा सहित कई लोग थे।