Gridih News: पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन सड़क का अधिकारियों ने लिया जायजा
Gridih News: गिरिडीह के पचम्बा फोर लाइन निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, लेकिन कुछ स्थानों पर अतिक्रमण के कारण बाधित है। एसडीओ, सीओ और उप नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया और काम में रुकावट का कारण जाना। धार्मिक स्थलों और स्थानीय विवादों ने निर्माण को प्रभावित किया है, जबकि आम लोग अतिक्रमण हटाने की संभावना पर चर्चा कर रहे हैं।

Gridih News: पचम्बा, प्रतिनिधि। गिरिडीह पचम्बा फोर लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। लगभग पूरी सड़क और नाली बनकर तैयार हो गयी है। बीच सड़क के डिवाइडर पर बिजली के पोल गाड़े गए हैं। पर अब भी कुछ जगहों पर अतिक्रमण या अन्य कारणों से निर्माण कार्य बाधित है। बताया गया कि इन्हीं कारणों के निरीक्षण करने एसडीओ धीरेन्द्र कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार उप नगर आयुक्त अब्दुस समद समेत कई पदाधिकारी भंडारीडीह, बिशनपुर, नर्मदा मोड़, पचम्बा हाई स्कूल रोड, कल्याणडीह पहुंचे और रुके काम को देखा और कारणों का निराकरण कैसे हो इस पर विचार-विमर्श किया। बताया जाता है इन जगहों पर कुछ धार्मिक स्थल हैं जिस वजह से इन जगहों पर काम पूरा नहीं किया जा सका है।
हालांकि बिशनपुर के लोगों ने कहा कि हमारे यहां इमामबाड़ा काफ़ी पीछे है फिर भी प्रशासन जो आदेश देगा उसी तरह किया जायेगा। वहीं कल्याणडीह में लोगों ने कहा कि कुछ बड़े लोगों के घरों को बचाने के लिए सड़क और नाली टेढ़ी मेढ़ी की गई है। निरीक्षण करने गए पदाधिकारियों ने हालांकि कुछ भी बोलने सर इंकार किया लेकिन निरीक्षण के बाद आम लोगों में चर्चा जोरों पर है कि कहीं उनके आस पास अतिक्रमण हटाओ अभियान तो नहीं चलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


