Gridih News: बेंगाबाद अस्पताल में सात पदों पर सिर्फ तीन डॉक्टर

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: बेंगाबाद प्रखंड के सामुदायिक अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है। वर्तमान में केवल तीन डॉक्टर ही ओपीडी, इमरजेंसी और भर्ती मरीजों का इलाज कर रहे हैं। स्थिति तब और खराब हो जाती है जब एक डॉक्टर छुट्टी पर हैं और अन्य डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। स्थानीय लोग स्वास्थ्य विभाग से रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं।

Gridih News: बेंगाबाद अस्पताल में सात पदों पर सिर्फ तीन डॉक्टर

Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड की पौने दो लाख आबादी के इलाज का एकमात्र सहारा सामुदायिक अस्पताल चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रहा है। सरकार ने अस्पताल के संचालन के लिए सात एमबीबीएस डॉक्टरों का पद सृजित किया है, लेकिन वर्तमान में सिर्फ तीन डॉक्टर ही ओपीडी, इमरजेंसी और भर्ती मरीजों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

चिकित्सकों की कमी

अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सामर्थ सिन्हा, डॉ. महेश गुप्ता और डॉ. बबली जया मुर्मू के भरोसे ही पूरा अस्पताल चल रहा है। चौथे चिकित्सक डॉ. आशीष शेखर बीमारी के कारण कई दिनों से छुट्टी पर हैं। संकट और गहराने की वजह स्टाफ की कमी भी है। अस्पताल में पदस्थापित डॉ. सुनिला 2022 से गिरिडीह के चैताडीह में प्रतिनियोजन पर गई थी। 4 साल बाद भी उन्होंने यहां योगदान नहीं दिया है। वहीं डॉ. उज्ज्वल कुमार ने अपरिहार्य कारणों से इस्तीफा देकर दूसरे जिले में योगदान कर लिया है।

स्थानीय मांगें

डॉ. सामर्थ सिन्हा ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 60 मरीज आते हैं, कभी-कभी संख्या इससे भी अधिक हो जाती है। चिकित्सकों की कमी के कारण रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं लग पा रही है। उन्होंने कहा कि बेंगाबाद में सरकारी स्तर पर इलाज का दूसरा कोई विकल्प नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में टीकाकरण के अलावा विशेष सुविधा नहीं है। मजबूरन दूर-दराज के मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों या झोलाछाप डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की है, ताकि आम जनता को बेहतर इलाज मिल सके।

प्रश्न और उत्तर

बेंगाबाद प्रखंड के सामुदायिक अस्पताल में कितने डॉक्टर उपलब्ध हैं?
सामुदायिक अस्पताल में वर्तमान में केवल तीन डॉक्टर ही उपलब्ध हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।