
आलू लगाने खेत गए किसानों को कोबरा ने खदेड़ा
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोर गांव में आलू के खेत में कोबरा ने किसानों को खदेड़ दिया। किसान खेत में काम कर रहे थे कि कोबरा ने फूफकार मारी और सभी भाग गए। वन सुरक्षा समिति के सदस्य सुनिल कुमार मरांडी...
बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोर गांव में आलू लगाने खेत गए किसानों को कोबरा ने खदेड़ भगाया। आलू के खेत में कोबरा ने कुंडली मार दिया। जिससे किसानों को काम करने में भारी परेशानी हुई। मौके पर वन सुरक्षा समिति के सदस्य सुनिल कुमार मरांडी वहां पहुंचे और अन्य लोगों के सहयोग से कोबरा को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। सांप सुरक्षित रखने के लिए एक डब्बा में बंद कर कुछ देर बाद जंगल में छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि सुबह किसान हल-बैल के साथ आलू खेत की जुताई करने गए थे। खेत को जोतने का काम शुरू ही किया था कि कोबरा के फूफकार से किसान खेत से भाग गए।

हल्ला होने पर गांव के लोग जमा हो गए। सांप को भगाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन सांप तो फन फैलाये कुंडली मार दिया। किसानों को खेत से हटना पड़ा। तब वन सुरक्षा समिति के सदस्य सुनिल मरांडी वहां पहुंचे और सांप मारने पर रोक लगा दी। फिर भारी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया गया और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बांसजोर गांव जंगल से घिरा हुआ है। जंगल से निकल सांप खेत में पहुंच गया था। बतला दें कि इसके पूर्व चक्रदहा गांव में कोबरा के कारण एक रात लोग परेशान रहे। चक्रदहा के बाद पुन: बांसजोर गांव में कोबरा ने किसानों के बीच खलबली मचाई। आये दिन बेंगाबाद थाना क्षेत्र में कई जगहों पर कोबरा निकलने और उसके आतंक से लोग परेशान होने की सूचना मिल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




