Gridih News: झाकोमयू ने 4 लेबर कोड और 12वें वेजबोर्ड में देरी का किया विरोध

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का सेमिनार गिरिडीह में आयोजित हुआ, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड और 12वें वेजबोर्ड के न लागू होने पर विरोध जताया गया। वक्ताओं ने श्रमिकों के अधिकारों पर हो रहे हमलों की निंदा की और आंदोलन की घोषणा की।

Gridih News: झाकोमयू ने 4 लेबर कोड और 12वें वेजबोर्ड में देरी का किया विरोध

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र का एक दिवसीय सेमिनार मंगलवार को गिरिडीह कोलियरी स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जोनल सचिव जयनारायण महतो उपस्थित थे। सेमिनार में केंद्र सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड और 12वें वेजबोर्ड को अब तक लागू नहीं किए जाने पर विरोध जताया गया।

विरोध के कारण

वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे कोयला श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। जोनल सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि वर्तमान में कोयला मजदूरों के समक्ष कई चुनौतियां हैं। केंद्र सरकार ने चार लेबर कोड लागू कर श्रमिकों के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास किया है। 12वें वेतन समझौते के लिए अब तक समिति गठित नहीं की गई है। केंद्र सरकार और सीसीएल प्रबंधन इस मामले में टालमटोल कर रही है। इसे झाकोमयू और मजदूर वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा।

आंदोलन की घोषणा

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी अवगत कराया गया है। महतो ने आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि चार लेबर कोड के विरोध में पहले परियोजना स्तर, फिर एरिया और बाद में कंपनी स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेजबोर्ड का लाभ देने को लेकर केंद्र सरकार और सीसीएल प्रबंधन की मंशा स्पष्ट नहीं दिख रही। एरिया अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीति अपना रही है। गिरिडीह कोयलांचल में महिला कर्मियों को ब्लास्टिंग कार्य में लगाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमराई हुई है। एरिया सचिव तेजलाल मंडल ने स्वास्थ्य, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि श्रमिक हित में निर्णय नहीं लिया गया तो गिरिडीह से कोयला बाहर ले जाने पर रोक लगाई जाएगी।

समस्याओं पर चर्चा

उपाध्यक्ष अर्जुन रवानी ने स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि कर्मचारियों को समुचित इलाज और रेफर की सुविधा नहीं मिल रही। प्रबंधन से इसे सुधारने की मांग की गई। साथ ही पपरवाटांड़ में अस्पताल को पुन: चालू करने की मांग की। सेमिनार में जोनल उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल, संजय वर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद साहू, जगत पासवान, नारायण दास, सीताराम हांसदा, पंचानंद प्रसाद, महादेव मंडल, पप्पू दास, अमरदीप विश्वकर्मा, दुलार साव, बालेश्वर दास, गजधारी मरीक सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेमिनार का आयोजन कहाँ किया गया था?
सेमिनार गिरिडीह कोलियरी स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।