
सीपी साइडिंग में चोरों के हमले में तीन सुरक्षा कर्मी घायल, एक गिरफ्तार
गिरिडीह में सीसीएल के गिरिडीह कोलियरी के सीपी साईडिंग में अज्ञात कोयला चोरों ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया। इस हमले में तीन सुरक्षा कर्मियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी...
गिरिडीह। सीसीएल के गिरिडीह कोलियरी के सीपी साईडिंग में सोमवार की रात अज्ञात कोयला चोरों ने सीसीएल के सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। कोयला चोरों ने सीसीएल के तीन सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर उन्हें लाठी-डंडा व ईंट पत्थर से वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना में घायल तीनों सुरक्षा कर्मियों का इलाज बनियाडीह सीसीएल अस्पताल में किया गया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में सीसीएल सुरक्षा पदाधिकारी नकुल कुमार नायक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में मो शमशेर अंसारी उर्फ भिठवा, बबलू उर्फ ब्लु, चरकु मियां, आशिक एवं अन्य 10-15 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र क गुड़किया निवासी शमशेर अंसारी उर्फ भिठवा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। क्या है मामला दर्ज प्राथमिकी में नकुल कुमार नायक ने कहा है कि 08 सितंबर को सीसीएल क्षेत्र के सीपी साईडिंग में गश्ती में सुरक्षा गार्ड रिंकु कुमार, किशन कुमार, मो समीर अंसारी एवं श्याम सुन्दर महतो तैनात थे। गश्ती के क्रम में गश्ती दल को रात्रि लगभग 11.40 बजे सूचना मिली की सीपी साईडिंग में कुछ व्यक्तियों के द्वारा कोयला चोरी की जा रही है। इस सूचना पर गश्ती दल रात्रि लगभग 11.45 बजे सीपी साईडिंग पहुंचा तो देखा की कुछ लोग समूह बनाकर सीपी साईडिंग में घुसकर कोयला चोरी कर रहे हैं। सुरक्षा गार्ड इसके बाद बाद कोयला चोरों को खदेड़ कर पकड़ने लगे। पकड़ने के क्रम में कोयला चोरों ने गश्ती दल के जवानों को घेर लिया तथा गाली गलौज करते हुए ईट, पत्थर एवं लाठी-डंडा से हमला कर दिया। हमले में सुरक्षा गार्ड रिंकु कुमार का सर फट गया। सुरक्षा गार्ड किशन कुमार, मो समीर अंसारी एवं श्याम सुन्दर महतो भी मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसके बाद सभी कोयला चोर वहां से भाग गये। दर्ज प्राथमिकी में कोयला चोर मो शमशेर अंसारी उर्फ भिठवा, बबलू उर्फ ब्लु, चरकु मियां, आशिक एवं अन्य 10-15 पर सुरक्षा गार्ड पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




