Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCoal Theft at CCL Giridih Thieves Steal 25 Tons Amid Chaos
सीपी साइडिंग में चोरी करने पहुंचे कोयला चोर, एक धराया

सीपी साइडिंग में चोरी करने पहुंचे कोयला चोर, एक धराया

संक्षेप:

सीपी साइडिंग के सुरक्षा प्रभारी के शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज चोर पहुंच गये और बल पूर्वक वजन किया हुआ कोयला चोरी करने लगे। इस दौरान

Feb 10, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के सीपी साइडिंग में कोयला चोरी करने के लिए सोमवार देर रात भारी संख्या में कोयला चोर पहुंच गये और बल पूर्वक वजन किया हुआ कोयला चोरी करने लगे। इस दौरान वहां तैनात जवानों द्वारा कोयला चोरों को रोकने का प्रयास किया गया परंतु कोयला चोर जबरन कोयला फेंकता गया और देखते ही देखते लगभग 25 टन कोयला साइडिंग के नीचे फेंक दिया गया। इस बीच सूचना पर गश्ती दल पहुंचे तो साइडिंग में अफरा-तफरी मच गयी। इस बीच गश्ती दल द्वारा एक कोयला चोर को धर दबोचा गया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में सीपी साइडिंग के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

पुलिस ने पकड़े गये कोयला चोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुड़किया निवासी मो समशेर अंसारी (भिटवा) को मंगलवार को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।