कोयला लदा ट्रक पलटा, हताहत नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

तिसरी थाना क्षेत्र में खोटो पुल के पास एक कोयला लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक को नुकसान हुआ और कोयला जमीन पर बिखर गया। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर से कागजात की मांग की, लेकिन ड्राइवर ने कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। धनबाद से बिहार तक रोजाना ट्रकों से कोयला लाया जाता है।

कोयला लदा ट्रक पलटा, हताहत नहीं

तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के खोटो पुल के पास कोयला लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन ट्रक को काफी नुकसान हुआ है और कोयला जमीन में बिखर गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक ड्राइवर से कोयले के कागजात की मांग की गई। लेकिन किसी तरह लीगल पेपर नहीं दिखाया गया। सूत्रों के अनुसार धनबाद से प्रतिदिन दो सौ से अधिक ट्रक में कोयला लोड करके बिहार ले जाया जाता है। बीच में कई थाना पड़ता है। लेकिन पुलिस कोयला लोड ट्रक की जांच तक नहीं करती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।