श्री विनायक अस्पताल का शटर गिरा
छोटकी खरगडीहा के श्री विनायक अस्पताल का शटर डाउन हो गया है। अस्पताल का निबंधन फेल होने के बाद भी अनाधिकृत रूप से खुला रहने की खबर के बाद कार्रवाई की गई। अस्पताल की जांच के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। अस्पताल के संचालन में कई गड़बड़ियां पाई गई हैं।

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। विभागीय कार्रवाई के पूर्व ही छोटकी खरगडीहा के श्री विनायक अस्पताल का शटर डाउन हो गया है और संचालक अस्पताल का फिर से निबंधन का रेनूअल कराने की जुगत में हैं। बतला दें कि श्री विनायक अस्पताल का निबंधन फेल रहने के बाद भी अनाधिकृत रूप से अस्पताल खुला रखने की खबर हिन्दुस्तान ने अखबार में प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। अखबार में छपी खबर का असर हुआ और अस्पताल का शटर डाउन कर लिया गया।
अस्पताल की जांच
बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी चिक्त्सा पदाधिकारी डा सामर्थ सिन्हा श्री विनायक अस्पताल की जांच के लिए छोटकी खरगडीहा पहुंचे हुए थे। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अस्पताल बंद है। यहां किसी मरीज का इलाज नहीं हो रहा है। अस्पताल के निबंधन रेनुअल होने तक विभाग की इसपर निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि अग्रेतर कार्रवाई हेतु विभागीय निर्देश मिलने तक अस्पताल के मुख्य गेट पर अस्पताल का कार्य स्थगित है से संबंधित प्रभारी द्वारा नोटिस चिपका दिया गया है।
अस्पताल का निबंधन रेन्यूअल
प्रभारी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि अस्पताल का फिर से निबंधन के लिए रेनुअल के लिए प्रयास किया जा रहा है। हालांकि पहले फाइन भरने के बाद ही उन्हें आगे की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इधर कुछ ही देर बाद अस्पातल प्रबंधक सत्यजीत सिंह ने मोबाइल पर कहा कि अस्पताल बंद पड़ा है। साफ सफाई के लिए अस्पताल खुला था। अस्पताल में कुछ काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का निबंधन फेल जरूर है लेकिन दवा दुकान का लाइसेंस वर्ष 2028 तक का है। बहरहाल, जो भी हो लेकिन चिकित्सा विभाग के मापदंडों को ताख पर रखकर अस्पताल के संचालन होने के साथ ही जांच में कई तरह की गडबड़ियां पाई गई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


