श्री शिखरजी स्वच्छता समिति का सफाई अभियान शुरू

Jan 13, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

श्री शिखरजी स्वच्छता समिति ने पारसनाथ पर्वत की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता अभियान शुरू किया है। समिति ने पहाड़ के रास्तों और जंगलों से भारी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें और कचरा इकट्ठा किया है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और पर्वत की सुंदरता को बनाए रखना है।

श्री शिखरजी स्वच्छता समिति का सफाई अभियान शुरू

पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर पारसनाथ पर्वत की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए श्री शिखरजी स्वच्छता समिति द्वारा स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। समिति द्वारा पहाड़ में यत्र तत्र फैली गंदगी व भारी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें व रैपर को एकत्रित किया जा रहा है। पहले दिन ही पहाड़ के रास्ते व जंगलों से भारी मात्रा में कचरा एकत्रित किया गया है। आस्था व पर्यटन का केंद्र पारसनाथ पहाड़ में दिसम्बर माह से भारी संख्या में सैलानियों का जुटान हो रहा है। लगातार बढ़ती भीड़ के कारण पहाड़ के रास्ते अथवा वंदना पथ के किनारे कचरा का अंबार लग गया है।

बाहर से आनेवाले पर्यटक पहाड़ यात्रा के दौरान पानी की बोतल जरूर ले जाते हैं। पहाड़ पर ऊंची कीमत में मिलने के कारण खाने पीने का पैकेट वाला खाद्य पदार्थ भी अपने साथ ले जाते हैं। सैलानी पहाड़ यात्रा के दौरान प्लास्टिक की बोतलें व रैपर जहां तहां फेंक देते हैं। अत्यधिक भीड़ की वजह से एक महीने पहाड़ के रास्ते कचरा का अंबार लग गया है। साफ सफाई के अभाव में वंदना पथ के किनारे पानी की बोतलें व रैपर फैल गई है। पहाड़ में फैलती गंदगी व प्लास्टिक की बोतल व रैपर से न केवल पहाड़ की सुंदरता धूमिल हो रही है बल्कि पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी नुकसानदायक है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री शिखरजी स्वच्छता समिति ने वंदना पथ की साफ सफाई करने का निर्णय लिया है। समिति द्वारा वंदना पथ के रास्ते युद्धस्तर पर साफ सफाई का कार्य शुरू किया गया है। सोमवार से समिति द्वारा पहाड़ के रास्ते स्वच्छता मुहिम चालू की गई है। स्वच्छता कर्मियों द्वारा पहाड़ के रास्ते स्वच्छता अभियान चलाकर न केवल रास्ते की साफ सफाई की गई बल्कि भारी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें व रैपर एकत्रित किया गया है। अभियान के पहले दिन लगभग बीस बोरियां प्लास्टिक की बोतलें जमा की गई है। अब धीरे धीरे वंदना पथ भी चकाचक हो रहा है। आनेवाले मकर संक्रांति में भी भारी संख्या में सैलानियों के जुटने की उम्मीद है। इस लिहाज से न केवल समय समय पर पहाड़ के रास्ते साफ सफाई कार्य की जरूरत है बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता जरूरी है। समिति के सदस्य संतोष जैन ने बताया कि पहाड़ में फैली गंदगी को देखते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। भारी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें इकट्ठा की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;