ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडधनबाद से वारंटी को नगर पुलिस ने दबोचा

धनबाद से वारंटी को नगर पुलिस ने दबोचा

नगर थाना पुलिस ने धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में जोड़ापोखर थाना पुलिस के सहयोग से छापामारी कर वारंटी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को नगर पुलिस की टीम वारंटी डिगवाडीह के दिलीप...

धनबाद से वारंटी को नगर पुलिस ने दबोचा
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSat, 23 Feb 2019 02:13 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर थाना पुलिस ने धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में जोड़ापोखर थाना पुलिस के सहयोग से छापामारी कर वारंटी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को नगर पुलिस की टीम वारंटी डिगवाडीह के दिलीप प्रसाद उर्फ पप्पू प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद गिरिडीह लेकर आयी और उसके बाद अदालत में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह केंद्रीय कारा भेज दिया गया। दिलीप नगर थाना कांड संख्या 172/14 धारा 341, 323, 498(ए) भादवि का नामजद अभियुक्त है। नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो के निर्देश पर दिलीप की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस की टीम धनबाद गयी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें