Gridih News: सीआईडी के रडार पर सीजीएल के कई अभ्यर्थी, बेंगाबाद में हड़कंप

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: बेंगाबाद के सीजीएल के अभ्यर्थी समीर कुमार उर्फ शालू को सीआईडी टीम द्वारा हिरासत में लिया गया है। पेपर लीक के मामले में उसकी संलिप्तता की सूचना मिली है। सीआईडी की टीम ने बेंगाबाद में कैंप लगाकर अन्य अभ्यर्थियों को चिन्हित करने का कार्य जारी रखा है।

Gridih News: सीआईडी  के रडार पर  सीजीएल  के कई अभ्यर्थी, बेंगाबाद में हड़कंप

Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के सीजीएल के अभ्यर्थी समीर कुमार उर्फ शालू को सीआईडी टीम द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद प्रखंड क्षेत्र के अन्य सफल अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गई है।

सीजीएल के अन्य अभ्यर्थियों की जांच

सीजीएल के कई अभ्यर्थीयो के सीआईडी टीम के रडार पर होने की सूचना है। पेपर लीक के मामले में बेंगाबाद से अभय तिवारी का तार जुड़े होने का मामला प्रकाश में आने के बाद सीआईडी की टीम ने गुप्त ढंग से बेंगाबाद के प्रखंड क्षेत्र में कैंप डाल रखा है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त

जांच टीम द्वारा लगातार सीजीएल धांधली के मामले में संलिप्त अभ्यर्थियों को चिन्हित कर धर दबोचा जा रहा है। बतला दें कि गुरुवार की रात सीआईडी की जांच टीम ने बेंगाबाद निवासी अभ्यर्थी समीर उर्फ शालू को हिरासत में लिया। जांच टीम उसे लेकर अपने साथ रांची चली गई। टीम द्वारा उसके घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल भी जब्त किए जाने की बात सामने आई है।

स्थानीय पुलिस और संभावित खुलासे

स्थानीय पुलिस के अनुसार सीआईडी की टीम समीर से लगातार पूछताछ कर रही है। इधर पूछताछ के बाद इस मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बेंगाबाद में सीआईडी की लगातार दबिश से हड़कंप मच गया है। चौक चौराहों पर इस बात की चर्चा जोर पकड़ चुका है और सबकी निगाहें सीआईडी की अगले कदम पर टिकी हुई है।

सामान्य प्रश्न

सीजीएल के अभ्यर्थी समीर स कुमार को किस टीम ने हिरासत में लिया?
सीजीएल के अभ्यर्थी समीर कुमार को सीआईडी टीम ने हिरासत में लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: सीआईडी के रडार पर सीजीएल के कई अभ्यर्थी, बेंगाबाद में हड़कंप