Gridih News: चन्द्रवंशी महासभा की बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गिरिडीह में चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार, समाज की एकजुटता और सशक्त बनने पर चर्चा की गई। सदस्यता अभियान को तेज करने और भूमि के स्वामित्व व उपयोग पर विचार किया गया। बैठक में स्थायी भवन निर्माण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। सभी संगठनों से एकजुटता की अपील की गई।

Gridih News: चन्द्रवंशी महासभा की बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय

Gridih News: गिरिडीह। अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई गिरिडीह की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बरगण्डा स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष दुर्गा राम चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार, समाज की एकजुटता और समाज के लोगों को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके और समाज को मजबूत बनाया जा सके। इसके साथ ही समाज के नाम पर उपलब्ध विभिन्न भूमि के स्वामित्व, संरक्षण एवं उपयोग पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि समाज की भूमि से संबंधित किसी प्रकार की बाधा या विवाद है तो उसे शीघ्र दूर किया जाएगा।

आवश्यकता के अनुरूप उन भूमि पर सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के संचालन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। भविष्य में चन्द्रवंशी समाज के नाम पर स्थायी भवन निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसके लिए जल्द ही एक तदर्थ समिति का गठन किया जाएगा। महासभा की जिला इकाई ने जिले में सक्रिय चन्द्रवंशी समाज के सभी संगठनों से समाजहित में आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति और विकास के लिए सभी संगठनों का सहयोग और समन्वय आवश्यक है।बैठक में प्रदेश महामंत्री वासुदेव राम चन्द्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह (विक्की), मनोज कुमार चन्द्रवंशी, लखन चन्द्रवंशी, विनय राम चन्द्रवंशी, प्रेमानंद, प्रशांत, मुडेय कुमार चन्द्रवंशी (रिक्की), दिलीप राम चन्द्रवंशी, राहुल खानी, नगर अध्यक्ष राजेश खानी, पवन कुमार सिंह, नकुल राम चन्द्रवंशी, सीताराम चन्द्रवंशी, शिवनंदन, सागर कुमार रवानी, गोपाल रवानी, संदीप कुमार रवानी, पप्पू चन्द्रवंशी, मनोज चन्द्रवंशी सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।