
बापू के आगमन की शताब्दी पर भव्य समारोह की तैयारियां जोरों पर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खरगडीहा आगमन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 06 अक्टूबर 2025 को भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है। समारोह में राज्यपाल, अन्य नेतागण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और चरखा...
जमुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खरगडीहा आगमन के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 06 अक्टूबर 2025 को खरगडीहा में एक भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन की तैयारी की जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए बापू आगमन शताब्दी समारोह खरगडीहा के पदाधिकारीगण, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने पुरजोर तैयारियां शुरू कर दी है। समिति के संयोजक, सह संयोजक, युवा टीम के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर जनभागीदारी में लगे हुए हैं। इस सिलसिले में सोमवार शाम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय सामाजसेवी श्यामदेव राय की अध्यक्षता में बदडीहा ग्राम में हुई। बैठक में बापू आगमन शताब्दी समारोह आयोजन समिति के संयोजक बिजय चौरसिया, सह संयोजक मो. जुल्फिकार अली, अमित कुमार, निजामुद्दीन चीना, अजित कुमार, युवा अध्यक्ष राहुल साव, जय प्रकाश राय, सेवानिवृत शिक्षक सदानंद प्रसाद राय, हरिहर राय, मो. नूरुद्दीन, उमेश राय, संजय शंकर, आदित्य कुमार, रोहित कुमार राय, आशीष भदानी, अमन खान, चिंकू कुमार पाठक, चंदन कुमार वर्मा, निलेश कुमार सिंहा, रोहित कुमार, सोनू कुमार राय, देवनन्दन राय, सलूज कुमार राय, अशोक कुमार राय आदि मौजूद थे।
लोगों ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इसे बहुत यादगार तरीके से मनाया जाएगा। निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के महामहिम राज्यपाल से अनुरोध किया जायेगा। बताया कि बापू सभी के थे, सभी के हैं इसलिए कार्यक्रम में महामहिम के अलावा अन्य सभी पक्ष-विपक्ष के नेतागण की भी गरिमामय उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। कहा जन जागरण का यह कारवां अब रुकेगा नहीं कार्यक्रम से पहले प्रत्येक दिन कई गांवों का दौरा कर लोगों को इससे जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विदित हो कि स्वाधीनता आंदोलन के क्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी खरगडीहा आए थे। स्थानीय लोगों को विद्यालय खोलने को प्रेरित कर बगल गांव परगोडीह में स्वदेशी और चरखे के महत्व को लेकर एक जनसभा भी की थी। जहां बापू की बातों से प्रेरित होकर स्थानीय महिलाओं ने अपने तन पर पहने जेवरात को स्वाधीनता के यज्ञ में समर्पण किया था। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वदेशी प्रदर्शनी, चरखा कार्यशाला और बापू के जीवन व आदर्शों पर व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




