धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

तिसरी में शनिवार को धूमधाम से सरहुल पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बीडीओ मनीष कुमार और आदिवासी समाज के लोगों ने सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महिलाओं ने मांदर की थाप पर नृत्य किया। कार्यक्रम में नृत्य और संगीत का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय नेताओं ने भाग लिया।

धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल

तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी में शनिवार को धूमधाम से प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया। इस मौके पर बीडीओ मनीष कुमार, नुनुलाल मरांडी, उपप्रमुख बैजू मरांडी, सोनू हेंब्रम, अनासियस हेंब्रम सहित आदिवासी समाज के लोगों ने सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नाच गान का दौर शुरू हुआ। इस दौरान महिलाएं मांदर की थाप पर जमकर थिरकी। महिलाएं सिद्धो- कान्हो चौक से सामूहिक रूप से नृत्य करते हुए भंडारी रोड स्थित बुढ़ा बूढ़ीथान के पास पहुंची। जहां पर आदिवासी रीति रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर वापस सिद्धो- कान्हो चौक के पास लोग पहुंचे। यहां आदिवासी समाज के लोगों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

वहीं दूसरी ओर तिसरी के गांधी मैदान में भी आदिवासी समाज के लोगों द्वारा नृत्य व संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी के अनुज नुनूलाल मरांडी, बीडीओ मनीष कुमार, तिसरी थाना एएसआई संजय टुडू, उपप्रमुख बैजू मरांडी आदि लोगों ने सरहुल पर्व में शिरकत कर मांदर बजाया और नृत्य किया। इस दौरान तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार, एसआई लव कुमार के साथ तिसरी पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिखे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।