Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCelebration of Sant Ravidas Jayanti at Dr Ambedkar Police Barrack
संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई

संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई

संक्षेप:

गिरिडीह में माघी पूर्णिमा के अवसर पर डॉ अंबेडकर पुलिस बैरक में संत रविदास जी की 649वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया, जिसमें वक्ताओं ने संत रविदास के सामाजिक सुधार और भेदभाव के खिलाफ उनके योगदान पर प्रकाश डाला। संत रविदास का जन्म लगभग 1377 ईस्वी में बनारस में हुआ था।

Feb 03, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। माघी पूर्णिमा के अवसर पर डॉ अंबेडकर पुलिस बैरक में संत शिरोमणि रविदास जी का 649 वा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन हवलदार हुलास राम ने किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास मध्यकालीन मुक्ति आंदोलन के महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। जिनका जन्म लगभग 1377 ईस्वी में बनारस में हुआ था। वह चर्मकार (अनुसूचित जाति) समुदाय से थे और वह अपना पुश्तैनी काम जूते बनाना, चमड़े का काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करते थे। उन्होंने निराकार (निर्गुण) का उपासना की और सामाजिक बुराइयों, रुढ़िवादी परंपरा और उच्च नीच के एक ऐसा समाज का सपना देखा जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो।

उन्होंने एकता और आपसी भाईचारा पर जोर दिया जिसके कारण राजघराने की बेटी मीरा बाई उनके आंदोलन से प्रभावित होकर शामिल हुई और अपना प्रथम गुरु इन्हें मान बैठी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सअनि सावन भगत, कंदरू महली, हवलदार महेंद्र राम, नगीना पासवान, अशोक मेहता, जितेंद्र मेहरा, नागेश्वर राम, आरक्षी अजय कुमार दास, उदय कुमार, अजीत यादव, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र उरांव, गोपाल राम, पुष्कर कृष्ण, शिव नारायण भगत, छेदी लकड़ा, अमन कुमार, अमरेश कुमार राम, रूपलाल दास, राजेश कुमार रवि समेत कई पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;