
महाशिवरात्रि को लेकर हरिहरनाथ मंदिर में ग्रामीणों की बैठक
जमुआ प्रखंड के रेम्बा स्थित हरिहरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों की एक बैठक में सामूहिक सहयोग से महाशिवरात्रि मनाने की योजना बनाई गई। एक टीम गठित की गई है और शिव पार्वती विवाह वैदिक विधि विधान के साथ मंदिर में संपन्न होगा।
रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के रेम्बा स्थित हरिहरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस बाबत ग्रामीणों की एक बैठक शनिवार को राज कपूर राम की अध्यक्षता में हुई। देर रात तक चली बैठक में सामूहिक सहयोग के द्वारा महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया। इस हेतु एक टीम गठित की गई है जिसमें राजकपूर राम, उदय द्विवेदी, उमेश गुप्ता, शंभू गुप्ता, बजरंग लाल राणा, सुबोध तिवारी को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। भव्य शिव बारात के लिए तैयारी शुरू की गई है। महाशिवरात्रि के दिन वैदिक विधि विधान के साथ शिव पार्वती विवाह हरिहरनाथ मंदिर में संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।
यहां यह बता दें कि रेम्बा स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में हीरोडीह के पूर्व थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय की भूमिका उक्त मंदिर के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण रही। पिछले वर्ष तत्कालीन थानेदार धर्मेंद्र अग्रवाल ने भी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में समिति को अपना सहयोग दिया। बैठक में संत शरण गुप्ता, दिलीप राम, पुरुषोत्तम राम, सुरेंद्र गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




