मां मथुरासिनी पूजा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

Mar 12, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

राजधनवार में मां मथुरासिनी पूजा के लिए माहुरी मंडल द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उत्साह से शामिल हुए। यह यात्रा तोड़ो राम धर्मशाला से शुरू होकर राजघाट राजा नदी तक गई। वहां पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित किया और पूजा प्रारंभ की।

मां मथुरासिनी पूजा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

राजधनवार, प्रतिनिधि। मां मथुरासिनी पूजा को लेकर माहुरी मंडल राजधनवार के द्वारा बुधवार को गाजे -बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में समाज की महिला, पुरूष व बच्चे पूरे उत्साह के साथ माता का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। यह कलश यात्रा राजधनवार तोड़ो राम धर्मशाला प्रांगण से निकली और पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए राजघाट राजा नदी पहुंची। जहां पंडितों ने विधि-विधान पूर्वक पूजा-पाठ कराके कलश में जल भरवाया। कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालु कलश लेकर पूजा स्थल तोड़ो राम धर्मशाला पहुंचे। यहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित करवाया। कलश स्थापन के साथ ही मां मथुरासिनी की पूजा प्रारंभ हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।