बरनवाल समाज के होली मिलन में खूब उड़े गुलाल

Mar 01, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह में बरनवाल सेवा समिति द्वारा शनिवार शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन बिरेंद्र बरनवाल और अन्य सदस्यों ने किया। होली के इस त्योहार पर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी और पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया।

बरनवाल समाज के होली मिलन में खूब उड़े गुलाल

गिरिडीह, प्रतिनिधि। बरनवाल सेवा समिति गिरिडीह के तत्वाधान में बरनवाल सेवा सदन में शनिवार शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य बिरेंद्र बरनवाल, अध्यक्ष सुबोध कुमार बरनवाल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार बरनवाल ने महाराजा अहिबरन जी पर माल्यार्पण और गुलाल भेंटकर समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद मिलन समारोह में खूब गुलाल उड़े। मौके पर समिति के सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन से हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को सशक्त करते हुए नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।

होली इस अवसर पर अपने समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और होली के पारंपरिक गीतों पर झूम कर नृत्य किया। इसके साथ ही लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया। समारोह को सफल बनाने में युवक संघ के अध्यक्ष आयुष कुमार, संदीप कुमार, विनय कुमार, सुभाष बरनवाल, विनय बरनवाल, राकेश रंजन, शंकर बरनवाल, नीरज कुमार, अजय बरनवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।