
गुरुनानक देव की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
गिरिडीह में सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी की 556 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान भजन प्रस्तुत किए गए और प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं को नाश्ता और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई।
गिरिडीह। जो बोले सोनेहाल, सतश्री अकाल ........, नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाने सरबत दा भला....., की गूंज से पूरा शहर गुंजायमान रहा। हर तरफ गुरू नानकदेव की भक्ति में लोग डुबे हुए थे। मौका था सिखो के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी की 556 वीं जयंती का। मंगलवार को गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा से गुरूनानक देव जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा मुस्लिम बाजार, कालीबाड़ी, टावर चौक, मकतपुर चैक होते हुए वापस स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा पहुंची। इस शोभा यात्रा में सिख समाज के हजारों की संख्या में महिला-पुरूष व बच्चों ने भाग लिया। स्थानीय कलाकार व स्त्री सत्संग की महिलाओं के द्वारा शहर भ्रमण में कई भजन प्रस्तुत किये गये।

जिसे सुनकर संगत निहाल हो गयी। यूपी के अमरोहा से आए बाबा दीप सिंह जत्था के 12 सदस्यीय गदका टीम ने हैरत अंगेज प्रदर्शन किया। साथ ही नगर भ्रमण में सड़क को पानी और झाड़ू देकर समाज की महिलाओ के द्वारा शुद्ध किया जा रहा था और पुष्प वर्षा भी की जा रही थी। जिससे पूरा वातावरण शुद्ध हो गया। साथ ही साथ पूरे रास्ते में प्रसाद वितरण भी किया गया। इस शोभा यात्रा में पंज प्यारे और पंज प्यारिया, सीनियर व जूनियर और स्त्री पंज प्यारियां हाथ में निशान साहेब लिये हुए पूरे रास्ते में चल रहीं थी। शोभा यात्रा के दौरान लोग वाहे गुरू, वाहे गुरू का जाप किया जा रहा था। श्रद्धालुओं को दी गई कई तरह की सेवा गुरूनानक जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा में शामिल लोगों को कई तरह की सेवा दी गई। कई जगहों पर नास्ता व गर्म दूध सहित कई प्रकार के व्यंजन की व्यवस्था दी गई थी। समाजसेवी विनोद सिन्हा की ओर से मकतपुर में नास्ता की व्यवस्था की गई थी। समाजसेवी विनोद सिन्हा के प्रतिनिधि प्रकाश श्रीवास्तव को गुरुद्वारा के प्रधान डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया के द्वारा द्वारा सिरोपा देकर सम्मानित किया गया । वहीं नगर विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार की ओर से बड़ा चौक में गर्म केसर दूध और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी। समाज के राजन सिंह सलूजा, अजीत सिंह, प्रीत सलूजा की ओर से भी नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। वहीं टफकॉन टीएमटी की ओर से भी जिला परिषद के समीप विशेष नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। साथ ही जमकर पुष्प वर्षा की गई । सभी को प्रधान डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया के द्वारा सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। शोभा यात्रा में ये थे शामिल शोभा यात्रा में गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा के अध्यक्ष डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव नरेंद्र सिंह सलूजा उर्फ सम्मी, अमरजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, तरणजीत सिंह, मनमीत सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा, परमजीत सिंह दुआ, सम्मी सलूजा, गुरूदीप सिंह बग्गा, राजू सिंह दुआ, कुशल सलुजा, चिरंजीव सिंह, राजेंद्र सिंह, गिन्दर सिंह, गुरूदीप सिंह बग्गा, तरनजीत कौर, डिम्पी कौर खालसा, सुखदीप कौर, सोनम कौर समेत भारी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




