Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCelebration of Durga Puja Giridih Chamber Honors Best Puja Committees
दुर्गा पूजा के 48 व छठ पूजा के 28 समितियों को चैंबर ने किया सम्मानित

दुर्गा पूजा के 48 व छठ पूजा के 28 समितियों को चैंबर ने किया सम्मानित

संक्षेप:

गिरिडीह में कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा पूजा समिति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की उपस्थिति में 48 दुर्गा पूजा और 28 छठ पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। बेहतर साज सजावट, विधि व्यवस्था और साफ-सफाई के लिए विशेष पुरस्कार दिए गए।

Dec 22, 2025 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह। कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह की ओर से रविवार को पूजा समिति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। होटल इव्य्यान पैलेस में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इसके बाद दुर्गा पूजा के 48 व छठ पूजा के 28 समितियों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसमें बेहतर साज सजावट के लिए विश्वनाथ मंदिर, बेहतर विधि व्यवस्था के लिए पचंबा, बेहतर साफ-सफाई के लिए फोरेस्ट कॉलोनी, बेहतर पंडाल के लिए पपरवाटांड़, भव्य मेला के लिए सिहोडीह पूजा समिति को विशेष सम्मान दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कांधे पर माता की विदाई के लिए बड़की माता, छोटकी माता, विश्वनाथ मंदिर, पचंबा, बनियाडीह व सेंट्रलपीट पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए नगर निगम व प्रतिमाओं के विसर्जन में सहयोग के लिए मानसरोवर तालाब विसर्जन समिति को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री सुदिव्य सोनू ने कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह सराहना की। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ पूजा समितियों को बेहतर करने हेतु प्रेरित करने के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम हर वर्ष करने के लिए आयोजकों को प्रेरित भी किया। मंत्री के हाथों प्रायोजक दिवेन तिवारी समेत निर्णायक मंडल में शामिल पत्रकार बिनोद कुमार शर्मा, निशांत गुप्ता, राजीव साहा, मुज्तबा अंसारी, शाहिद कयूम व विकास सिंह समेत रामजी प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। मौके पर अध्यक्ष राहुल वर्मन, सचिव गोपाल भदानी, कोषाध्यक्ष डॉ सुमन, संरक्षक संजय सिंह, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत कई सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक अरविंद कुमार व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष राहुल बर्मन ने किया।