सिख समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली

Jan 03, 2026 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह में सिखों के 10वें गुरु गोविन्द सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व को लेकर सिख परिवारों में उत्साह है। प्रभात फेरी गुरुद्वारे से शुरू होकर अरगाघाट के रास्ते वापस पहुंची। संगत ने कीर्तन के माध्यम से गुरु जी की महानता का गुणगान किया। अंत में महिला संगतों ने अरदास और प्रसाद ग्रहण किया।

सिख समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिखों के 10वें गुरु धन धन गुरु गोविन्द सिंह जी के 360 वें प्रकाश पर्व को लेकर सिख परिवार वालों में काफी उत्साह है। गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व को लेकर प्रभात फेरी भी निकाली जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी प्रभात फेरी निकाली गई। पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकालकर मकतपुर चौक होते हुए अरगाघाट के रास्ते पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारे में पहुंची प्रभात फेरी में संगतों ने गुरु जी के जन्म और उनके दुनिया में आने के उद्देश्य को साथ ही गुरु गोविंद सिंह जी की महानता और उनके स्वयं को गुरु और चेला कहने के भाव को दर्शाने एवं उनकी विनम्रता और दिव्यता के प्रतीक का संगतों ने गुरु तही प्रकाश हमारा भयो, जग में संत सहाय वाहो वाहो गोविंद सिंघ आपे गुरु चेला कीर्तन के माध्यम से गुणगान किया।

जिससे प्रभात फेरी का माहौल भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी की समाप्ति पर संगतों ने परंपरागत तरीके से प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी की समाप्ति के बाद गुरुद्वारे में महिला सिख संगतों ने कीर्तन एवं अरदास किया। साथ ही प्रभात फेरी में शामिल संगतों ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। प्रभात फेरी में अरविंदर कौर, अमरजीत कौर, चरणजीत कौर, परमजीत कौर, जसविंदर कालरा, डेजी सलूजा, सुधीर आनन्द, मंजीत सिंह, राजेंद्र बग्गा, परमजीत सिंह, नरेंद्र सिंह सम्मी समेत सिख परिवार के लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;