
तैयारी पूरी, आज जलसा कार्यक्रम
गावां प्रखंड के माल्डा मदरसा अनवारुल इस्लाम में जलसा और दस्तारबंदी समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के मंत्री शामिल होंगे। समारोह में हाफिजे कुरान की तालीम पूरी करने वाले बच्चों की दस्तारबंदी की जाएगी। इसके साथ ही बालिकाओं के लिए नया मदरसा लील बनात का शुभारंभ भी किया जाएगा।
गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा मदरसा अनवारुल इस्लाम के नये भवन में रविवार को जलसा और दस्तारबंदी समारोह होा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में झारखंड के मंत्री भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम से पूर्व शनिवार को प्रशासन के साथ पूर्व जिप सदस्य इमरान अंसारी, समाजसेवी वहाब खान, हाजी डॉक्टर सरफराज अहमद, मो मंसूर, अफजल रजा आदि ने तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जो देर रात तक चलेगा। इस दौरान हाफिजे कुरान की तालीम पूरी करने वाले सात बच्चों की दस्तारबंदी की जाएगी। साथ ही जलसे में बिहार, बंगाल एवं उत्तर प्रदेश से आए प्रख्यात मौलाना तकरीर पेश करेंगे, वहीं नातख्वानी का भी विशेष कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम के अवसर पर मदरसा के नए भवन में बालिकाओं के लिए अलग मदरसा लील बनात का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस मदरसे में लड़कियों की पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह मदरसा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाला क्षेत्र का पहला प्रयास होगा। मदरसा कमेटी के मौलाना मो मुस्तकीम अली ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य तालीम पर विशेष फोकस करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




